रायबरेली-UGC की नीतियों को लेकर छात्रों और शिक्षकों में लगातार असंतोष: राकेश त्रिवेदी

रायबरेली-UGC की नीतियों को लेकर छात्रों और शिक्षकों में लगातार असंतोष: राकेश त्रिवेदी

-:विज्ञापन:-



रायबरेली। प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ ‘आलू महाराज’ ने UGC के विरोध में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। राकेश त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि UGC की नीतियों को लेकर छात्रों और शिक्षकों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि सरकार और संबंधित अधिकारियों तक लोगों की समस्याएं पहुंच सकें। उन्होंने प्रदेश और जिले के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। राकेश त्रिवेदी ने हजारों की संख्या में लोगों से जंतर- मंतर पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की है। प्रबुद्ध सभा की ओर से बताया गया कि यह प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, जिसमें छात्र, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।