ऊंचाहार:पतंजलि योग समिति ने मातृ शक्ति को किया नमन,,,?

ऊंचाहार:पतंजलि योग समिति ने मातृ शक्ति को किया नमन,,,?

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार , रायबरेली ।महिला पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश मध्य के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन एनटीपीसी गेट नंबर 2 के सामने स्थित पतंजलि आरोग्य केंद्र के सामने किया गया।कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. दिव्य दीप्ति (राज्य कार्यकारिणी सदस्य, म.प.यो.स., उत्तर प्रदेश मध्य) रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हुई। इस अवसर पर गीता एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता तथा कला प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान रायबरेली, उन्नाव एवं बाराबंकी जिलों की महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारीयों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
इस अवसर पर तीनों जिलों की प्रभारियों को मंच पर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा उपस्थित सभी लोगों ने होली मिलन के माध्यम से आपसी स्नेह और सद्भाव का संदेश दिया। 
आयोजिका डॉ. दिव्य दीप्ति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में नारी शक्ति के सम्मान और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।