रायबरेली-जनपद में कहीं भी किसी भी प्रकार की डीज़ल अथवा पेट्रोल की कोई समस्या अथवा शार्टेज नहीं: एडीएम

रायबरेली-जनपद में कहीं भी किसी भी प्रकार की डीज़ल अथवा पेट्रोल की कोई समस्या अथवा शार्टेज नहीं: एडीएम

-:विज्ञापन:-



जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की सप्लाई सामान्य 


रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया है कि जनपद में कहीं भी किसी भी प्रकार की डीज़ल अथवा पेट्रोल की कोई समस्या अथवा शार्टेज नहीं है । पूर्व की भांति जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की सप्लाई सामान्य है , डिपो के अधिकारियों से वार्ता की गई है, कहीं कोई समस्या नहीं है ।  यदि किसी पम्प संचालक अथवा उसके स्टाफ़ द्वारा कोई भ्रामक सूचना प्रसारित की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।