रायबरेली-अचानक हाईवे पार कर रही भैंस से टकराया बाइक सवार परिवार, एक गंभीर

रायबरेली-अचानक हाईवे पार कर रही भैंस से टकराया बाइक सवार परिवार, एक गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां महाराजगंज मार्ग पर जलालपुर गांव के पास अचानक हाईवे पार कर रही भैंस से एक बाइक सवार परिवार टकरा गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल बाइक सवार अधेड़ युवक राकेश दिवाकर पुत्र तिलक चंद्र 45 वर्ष अपनी पत्नी सविता उम्र 40 एवं अपनी बेटी रिद्धि उम्र 7 वर्ष व सिद्धि उम्र 5 वर्ष को लेकर अपनी ससुराल निगोहा जनपद लखनऊ से अपने घर ग्राम बसकटा थाना महाराजगंज जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक उक्त मार्ग पर जलालपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक हाईवे पार कर रही एक भैंस से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सभी सवार बाइक समेत हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के पश्चात गंभीर हालत में राकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।