रायबरेली-विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

रायबरेली-विश्व  हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-



 रायबरेली। जनपद की सीमा एवं क्षेत्र के सिंह द्वार पर स्थित प्रसिद्ध पीपलेस्वर चुरूवा हनुमान मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय एवं राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह का प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा नितिन बाजपेई की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों गणमान्य अतिथियों के द्वारा प्रसिद्ध पीपलेस्वर चुरूवा हनुमान मंदिर की चौखट पर माथा टेककर पवन पुत्र का आशीर्वाद लेते हुए समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों के स्वस्थ जीवन एवं सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर ऋषि दीक्षित, विजय राज, गौरव दीक्षित, रोहित सिंह, शिवम यादव सहित संगठन के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।