ऊंचाहार:महिला उत्पीड़न पर पुलिस के नकारात्मक रवैए पर जिला पंचायत अध्यक्ष का फूटा गुस्सा,,,,

ऊंचाहार:महिला उत्पीड़न पर पुलिस के नकारात्मक रवैए पर जिला पंचायत अध्यक्ष का फूटा गुस्सा,,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी 


- विश्व महिला दिवस पर कोतवाली पहुंचकर गिनाई पुलिस की मनमानी 

ऊंचाहार , रायबरेली । रविवार को विश्व महिला दिवस पर महिला उत्पीड़न को लेकर पुलिस के नकारात्मक करवाइए पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजन चौधरी का गुस्सा फूटा है, उन्होंने क्षेत्र के कई महिला उत्पीड़न के मामलों को लेकर कोतवाली पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई और पुलिस को चेताया कि महिलाओं से संबंधित मामलों को प्राथमिकता दी जाए।
        रविवार को दोपहर जिला पंचायत अध्यक्ष अपने साथ क्षेत्र की कई महिलाओं को लेकर कोतवाली पहुंची ।उनका कहना था कि आज विश्व महिला दिवस है , और ऐसे पावन अवसर पर मैं पुलिस को उसकी नाकामी गिनाने आई हूं , उन्होंने  कहा कि महिलाएं महीनों से इंसाफ के लिए कोतवाली के चक्कर लगा  रही हैं ,किंतु उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत पुलिस का महिलाओं को उनके अधिकारों के जागरूकता अभियान धरातल पर स्याह है  महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गंगेहरा गांव निवासिनी नगमा अपने पति से पीड़ित है। एक माह से कोतवाली के चक्कर लगा रही है, किंतु उसे इंसाफ नहीं मिल पा रहा है ।इसी तरह पट्टी रहस कैथवल गांव की सावित्री उपाध्याय विवाद में पीड़ित है, किंतु पुलिस प्रभाव में इस पीड़िता  की नहीं सुन रही है। पूरे लोधन मजरे अरखा की रहने वाली संदीप लोधी की पत्नी अपने बच्चे की मौत के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है। मृत्यु जैसे मामले में पुलिस संवेदनहीन बनी हुई है। इसी तरह पट्टी रहस कैथवल  गांव निवासी रमेश पटेल लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं, किंतु पुलिस का रवैया नकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने एक-एक करके कई मामले कोतवाली में रखे और पुलिस को चेतावनी दी की यदि पुलिस आम जनता को इंसाफ नहीं दिला पा रही है तो इसके लिए उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।