रायबरेली-ऊंचाहार तहसील में भ्रष्टाचार की मार झेल रही महिला ने परिसर में जमकर काटा हंगामा

रायबरेली-ऊंचाहार तहसील में भ्रष्टाचार की मार झेल रही महिला ने परिसर में जमकर काटा हंगामा

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

- तहसीलदार के पेसकार पर लगाये गम्भीर आरोप,,, 


ऊंचाहार-रायबरेली- तहसील में भ्रष्टाचार की मार झेल झेल रही महिला ने परिसर में जमकर हंगामा किया। बिना सूचना के खतौनी से उसका नाम काट दिया गया। तहसीलदार की जल्दबाजी करके आदेश पारित करने पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। 
       गुरुवार को क्षेत्र के बड़ा गाँव रोहनिया निवासिनी नेहा ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा काटा। उसका कहना है कि भूमि गाटा संख्या 58/1.4781 हे0 स्थित ग्राम रोझईया गोकुलपुर  में वह राजस्व अभिलेखों में बतौर विरासत सहखतेदार दर्ज है। बिना सूचना दिए ही जल्दबाजी में तहसीलदार न्यायालय से उसका नाम हटाने का आदेश पारित कार दिया गया। इसी आदेश के आधार पर खतौनी में अंकित नाम 48 घंटे के भीतर ही उसका नाम हटा दिया गया। जो नियमों विपरीत है। इसके चलते वह काफी दिनों से तहसील के चक्कर काट रही थी। गुरुवार को भी वह तहसीलदार के न्यायालय गई थी आरोप है कि पेशकार ने उसके साथ अभद्रता की और उसे न्यायालय से भगा दिया। उस बात से आहत महिला ने तहसील परिसर में ही रोते हुए जमकर हंगामा काटा। इसे देख वहां आया वादकारी और अधिवक्ताओं की भीड़ लग गई।एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने उसे नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद महिला वहां से घर चली गई।