रायबरेली- ऊंचाहार में ब्लॉक मुख्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी वा ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक आयोजित,,

-:विज्ञापन:-

 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- ब्लॉक मुख्यालय में जिला अध्यक्ष के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन अलग-अलग समितियों का गठन किया गया।
समन्वय समिति में अनिल कुमार वर्मा को संरक्षक और अभिषेक कुमार शुक्ला को अध्यक्ष चुना गया। पंकज कुमार को मंत्री, वीरेन्द्र कुमार सिंह को जिला प्रतिनिधि और शिवेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
ग्राम विकास अधिकारी संघ की शाखा में विनोद कुमार सरोज संरक्षक और सीमा गौतम अध्यक्ष बनीं। वीरेन्द्र सिंह को मंत्री, शिवेन्द्र सिंह को जिला प्रतिनिधि और मोहम्मद ईशा को कोषाध्यक्ष चुना गया। महेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की शाखा में अनिल कुमार वर्मा को संरक्षक और अभिषेक शुक्ला को अध्यक्ष बनाया गया। पंकज कुमार मंत्री, संजीव जायसवाल जिला प्रतिनिधि और राजकुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।
बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार, संजीव त्रिपाठी और ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद ईशा, सीमा गौतम, वीरेन्द्र कुमार सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।