रायबरेली-टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

रायबरेली-टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार दोपहर 1:00 बजे ई-रिक्शा सवारियों को बैठक निगोहा से बछरावां की ओर जा रहा था। टोल प्लाजा के निकट टोल को पार करते ही पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सड़क पर पलट गया और बैठी हुई सवारियों में चीख पुकार मच गई। वही अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। ई-रिक्शा में बैठी तीन महिला सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पूनम पत्नी संतलाल उम्र 30 वर्ष निवासी उसरहरापुर, शीला पत्नी अज्ञात उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी ग्राम सुदौली, कोमल पत्नी अवधेश उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भवानीगढ़ तीनों महिलाएं घायल हो गई। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और पलटे हुए ई रिक्शा को उठाया गया और घायल हुई महिलाओं को एंबुलेंस की सहायता से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया है। जहां तीनों महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया गया है।