रायबरेली: ऊंचाहार में खेत में काम कर रहे युवक को जहरीले जंतु काटा, सीएचसी में चल रहा इलाज,,,

रायबरेली: ऊंचाहार में खेत में काम कर रहे युवक को जहरीले जंतु काटा, सीएचसी में चल रहा इलाज,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी 


 ऊंचाहार/रायबरेली:क्षेत्र में गुरुवार को खेत में काम कर रहे एक 20 वर्षीय युवक को जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजनों की सतर्कता और डॉक्टरों के त्वरित उपचार से युवक की जान बचाई जा सकी।
जानकारी के अनुसार, ऊंचाहार के ग्राम बड़ा सरबहदा निवासी अरविंद कुमार (20 वर्ष), पुत्र विजय कुमार, गुरुवार दोपहर अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान घास या झाड़ियों में छिपे किसी अज्ञात जहरीले जंतु ने उसे काट लिया।युवक के चिल्लाने पर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊंचाहार ले गए।

सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय युवक की स्थिति काफी नाजुक थी। जहरीले जंतु के विष के प्रभाव के कारण उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी। अस्पताल प्रशासन ने बिना देरी किए युवक का प्राथमिक उपचार किया।डॉ. शुक्ल ने आगे बताया कि युवक के स्वास्थ्य में अब सुधार है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। हालांकि, पूरी तरह खतरे से बाहर होने तक उसे डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है।