प्रयागराज में देह व्यापार का पर्दाफाश, गिरफ्तार लड़कियों ने किए बड़े खुलासे

प्रयागराज में देह व्यापार का पर्दाफाश, गिरफ्तार लड़कियों ने किए बड़े खुलासे

-:विज्ञापन:-

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने बुधवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। यह रैकेट नैनी स्थित मानस बिहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने छापेमारी कर इस अवैध गतिविधि में लिप्त कई लड़कियों और संचालकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लड़कियों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के कई पॉश इलाकों में, स्पा सेंटर्स में और खासकर मीरगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर देह व्यापार चल रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ अपार्टमेंट के मालिक और प्रबंधक इस गोरखधंधे में शामिल हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लड़कियों को अधिक कमाई का लालच दिया जाता था।

पुलिस ने बताया कि जॉर्जटाउन, टैगोर टाउन, सलोरी, अशोक नगर और राजापुर सहित कई अन्य इलाकों में सेक्स रैकेट सक्रिय हैं। नैनी पुलिस ने छापेमारी में मुख्य संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तुएं, नशीली दवाएं और अन्य अवैध सामग्री बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।