रायबरेली-भैंस चराने गए ग्रामीण की नहर में डूबकर मौत, शव 24 घंटे बाद झाड़ियों में मिला,,,

रायबरेली-भैंस चराने गए ग्रामीण की नहर में डूबकर मौत, शव 24 घंटे बाद झाड़ियों में मिला,,,
रायबरेली-भैंस चराने गए ग्रामीण की नहर में डूबकर मौत, शव 24 घंटे बाद झाड़ियों में मिला,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी
ऊंचाहार-रायबरेली- तहसील क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक के ग्रामसभा रसूलपुर के पूरे मायाराम निवासी रामफेर पाल (उम्र लगभग 55 वर्ष) की नहर में डूबने से मौत हो गई। वे सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घर से भैंस चराने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। देर रात तक काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार को तब हड़कंप मच गया जब प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने जानकारी दी कि बभनपुर शेखपुर गांव के पास नहर में एक शव बहता दिखाई दिया है, जिसके शरीर पर नीले रंग की शर्ट थी। रामफेर के परिजनों ने बताया कि वह इसी रंग के कपड़े पहनकर घर से निकले थे।
इसके बाद गांव के लोगों और परिजनों ने खोजबीन तेज कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे नहर के किनारे झाड़ियों में एक शव फंसा हुआ मिला। यह स्थान प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित बभनपुर शेखपुर के निकट था। फिलहाल सलोन पुलिस को सूचना दी गई है।