ऊंचाहार:कोयला भट्ठी को ढहाया,अचानक भड़की आग, गांव मे फैली सनसनी,,,,?

ऊंचाहार:कोयला भट्ठी को ढहाया,अचानक भड़की आग, गांव मे फैली सनसनी,,,,?

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील के मुगलपुर गांव में वन विभाग ने मंगलवार शाम एक अवैध कोयला भट्ठी को ढहा दिया। भट्ठी ढहाने के बाद उसमें सुलग रही आग भड़क उठी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग की लपटें भट्ठी से बाहर निकलने लगीं, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। गनीमत रही कि आग पास के खेतों तक नहीं फैली।
यह अवैध कोयला भट्ठी गांव निवासी लकड़ी ठेकेदार चांद मोहम्मद की थी। उन्होंने लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना दो दिन पहले इसमें लकड़ी भरकर आग लगाई थी।
वन विभाग को अवैध भट्ठी की जानकारी मिली थी। इस पर मंगलवार शाम टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और भट्ठी को ढहा दिया। वन विभाग की टीम भट्ठी की आग बुझाए बिना ही वहां से चली गई, जिसके कुछ देर बाद आग भड़क उठी।
डलमऊ रेंजर रवि भारती ने बताया कि बिना नवीनीकरण के भट्ठी जलाई गई थी, जिसे ढहा दिया गया है। उन्होंने आग लगने की जानकारी होने से इनकार किया।