रायबरेली-चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत, लाखों की नकदी-जेवरात चोरी,अंकुस नही लगा पा रही है लालगंज पुलिस

रायबरेली-चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत, लाखों की नकदी-जेवरात चोरी,अंकुस नही लगा पा रही है लालगंज पुलिस

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बचन का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि चोर घर में सेंध लगाकर दाखिल हुए और लाखों रुपये कीमत के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों में चोरी की घटना को लेकर खासा आक्रोश है।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।