रायबरेली यूरिया के लिए लगी लंबी कतार, डीएपी खाद न मिलने से वापस लौट रहे किसान

रायबरेली यूरिया के लिए लगी लंबी कतार, डीएपी खाद न मिलने से वापस लौट रहे किसान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9932593647

बछरावां रायबरेली- बीते 20 दिनों से ज्यादा से धान की फसल में यूरिया खाद डालने के लिए किसान लगातार मशक्कत कर रहे हैं। खाद न मिलने के कारण किसानों की धान की फसल पर भी असर पड़ रहा है। क्षेत्र की कसरावां, राजामऊ, सुदौली, इचौली,  सहित 11 सहकारी संसाधन समितियां बंद पड़ी है। खाद होने के बावजूद भी खाद वितरित नहीं की जा रही है। जिस कारण किसान बछरावां कस्बे में स्थित इफको केंद्र पर ही आश्रित हो गए हैं। जिस कारण इफको केंद्र में प्रतिदिन भारी भीड़ लग रही हैं। प्रतिदिन सुबह से ही किसान इफको केंद्र के सामने लंबी-लंबी कतारों में लग जाते हैं और दिन बीतने के बाद शाम तक लाइनों मे लगे रहने के बाद एक से दो बोरी खाद ही उपलब्ध हो पा रही है। तथा सबसे बड़ी समस्या फार्मर रजिस्ट्री में आने वाले रजिस्ट्रेशन की समस्याओं को लेकर आ रही है, जिससे किसानों को समय से खाद मुहैया नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरी तरफ किसान अभी से ही नवंबर में गेहूँ बुवाई के लिए डीएपी खाद भी पहले से ही खाद लेकर रखना चाहते हैं। इस समय से गेहूं की बुवाई हो जाए, कहीं ऐसा न हो कि गेहूं की बुवाई के वक्त खाद न मिलने के कारण उनकी गेहूं की फसल की बुवाई में भी देरी हो जिस कारण उनकी गेहूंकी फसल पर भी असर पड़े। विशुनपुर निवासी मनोज, थुलेडी निवासी दिलीप, अटरा निवासी पंकज, इचौली निवासी रामेश्वर सहित इन किसानों का कहना है कि समय से यूरिया खाद न मिलने के कारण धान की फसल की पैदावार में कमी आएगी कि समय से वह धान की फसल में खाद नहीं डाल पाए। वहीं दूसरी तरफ वहां किसान डीएपी खाद पहले से लेना चाह रहे हैं, परंतु डीएपी खाद होने के बावजूद भी वितरित नहीं की जा रही है। डीएपी खाद न मिलने के कारण कई किसान भी निराश होकर घर लौट रहे हैं। इफको केंद्र प्रभारी सीताराम ने बताया कि यूरिया खाद लगातार वितरित की जा रही है, परंतु भारी भीड़ होने के चलते कठिनाइयां आ रही है। मौजूदा समय में यूरिया खाद वितरित की जा रही है। इसके बाद डीएपी खाद वितरित करना शुरू किया जाएगा।