रायबरेली बदहाल सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन, यमराज के साथ गड्ढों में लोटे प्रदर्शनकारी

रायबरेली बदहाल सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन, यमराज के साथ गड्ढों में लोटे प्रदर्शनकारी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - केशवानन्द शुक्ला
मो - 7309336397

रायबरेली- शहर की बदहाल सड़कों को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को अनोखा प्रदर्शन किया। गल्ला मंडी की वर्षों से गड्ढों में तब्दील सड़क पर प्रदर्शनकारियों ने यमराज की वेशभूषा में एक व्यक्ति के साथ सड़क पर लोट-लोटकर नारेबाजी की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गल्ला मंडी की सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान यमराज बने व्यक्ति ने प्रतीकात्मक रूप से कहा कि “हम लोगों को ऊपर नहीं, बल्कि अस्पताल लेकर जा रहे हैं।” इस अनोखे प्रदर्शन के जरिए लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और नगर पालिका प्रशासन का ध्यान बदहाल सड़क की ओर आकर्षित किया।
प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।