रायबरेली पुरानी रंजिश में दबंग ने मां बेटे पर ईंट से हमला कर किया गंभीर घायल

रायबरेली पुरानी रंजिश में दबंग ने मां बेटे पर ईंट से हमला कर किया गंभीर घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के सेहगों पश्चिम गांव में एक दबंग ने पुरानी रंजिश के चलते मां व बेटे पर ईंट से हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पीड़ित परिवार ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के सेहगों पश्चिम गांव के रहने वाले आर्यन चौधरी पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद ने थाने पर तहरीर दी है कि बीती 25 जुलाई की शाम लगभग 4:00 बजे के करीब उनकी मां व भाई खेत देखने गए थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर दबंग मोहित कुमार पुत्र सुखदेव, जहां पर उनकी मां थी, वहीं खेत पर पहुंच गए और उनकी मां मालती देवी के ऊपर ईंट से हमला बोल दिया। जब मां को बचाने उसका भाई पहुंचा तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आ गईं। घायला अवस्था में पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां पर उनका इलाज किया गया। पीड़ित ने मामले की सूचना थाने पर दी है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है ।जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।