रायबरेली पीपलेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में पुजारी व दुकानदार के बीच हुई नोकझोंक, वीडियो वायरल

रायबरेली पीपलेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में पुजारी व दुकानदार के बीच हुई नोकझोंक, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां ,रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरुवा गांव स्थित प्रसिद्ध पीपलेश्वर हनुमान मंदिर के बगल में प्रसाद की दुकान लगाने वाले दुकानदार और मंदिर के पुजारी के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो शनिवार दोपहर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर के पास प्रसाद की दुकान लगाने को लेकर दुकानदार और मंदिर के पुजारी के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। मौके पर पुलिस भी पहुँच गई। पुलिस व मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। हालांकि विवाद किस कारण से शुरू हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते अक्सर दुकान लगाने को लेकर विवाद की स्थिति बन जाती है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की सूचना मिलने पर जांच किए जाने की बात कही जा रही है।