रायबरेली: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, दर्दनाक मौत

रायबरेली: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, दर्दनाक मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, दर्दनाक मौत


सब्जी खरीदने बाजार जा रहे थे श्रीनारायण उर्फ शुक्ला, हादसे में परिवार का सहारा छिना


गुरुबख्शगंज में शिवम एक्सरे सेंटर के पास हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम


रायबरेली- जिले के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मेरामऊ निवासी श्रीनारायण उर्फ शुक्ला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, श्रीनारायण उर्फ शुक्ला सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गुरुबख्शगंज में शिवम एक्सरे सेंटर के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।