रायबरेली: दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने वर्दी पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

रायबरेली: दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसपी ने वर्दी पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और पदोन्नति की बधाई दी।
पदोन्नति पाने वालों में प्रेम कुमार सिंह और जितेंद्र बहादुर सिंह शामिल हैं। प्रेम कुमार सिंह वर्तमान में थाना महराजगंज में तैनात हैं, जबकि जितेंद्र बहादुर सिंह कोतवाली नगर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
एसपी रवि कुमार ने दोनों अधिकारियों को नए पद पर पदोन्नति मिलने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने और नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने की सीख दी।
इस दौरान पदोन्नति को दोनों पुलिस अधिकारियों के सेवाकाल का महत्वपूर्ण पड़ाव माना गया। एसपी ने उम्मीद जताई कि वे अपने नए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।