रायबरेली सर्पदंश का शिकार हुई युवती, पहुंची अस्पताल, गंभीर हालत में किया गया रेफर

रायबरेली सर्पदंश का शिकार हुई युवती, पहुंची अस्पताल, गंभीर हालत में किया गया रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई गांव में रविवार को घर में कुछ कार्य करते समय एक युवती सर्पदंश का शिकार हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल निशा पुत्री आसाराम उम्र 23 वर्ष निवासी हरदोई थाना बछरावां रविवार को करीब 3:00 के आसपास अपने घर में रखे हुए कंडे निकाल रहीं थी। तभी वहां पहले से मौजूद एक जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। युवती की चीख पुकार पर परिजन मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा सर्प को भी देखा गया। साथ ही परिजनों के द्वारा निजी वाहन से तत्काल युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा युवती का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।