रायबरेली खखौवा नाला के पास झाड़ियो में मिला एक माह पूर्व गायब हुए युवक का कंकाल, क्षेत्र में मचा हड़कंप

रायबरेली खखौवा नाला के पास झाड़ियो में मिला एक माह पूर्व गायब हुए युवक का कंकाल, क्षेत्र में मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां ,रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत झाड़ियो में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में हड्डियों के अवशेषों को लेकर जांच के लिए भेज दिया है। बीते शनिवार की दोपहर 3:00 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब जानवर चराने गए लोगों ने झाड़ियां में एक कंकाल को देखा। कंकाल मिलने की जानकारी थोड़ी ही देर में गांव में आग की तरह फैल गई आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।10 जुलाई को गायब हुए नंदलाल पुत्र महादेव उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी पलही बाजार के रूप में की गई। कंकाल के पास मिला एक बेल्ट व कपड़े एवं चप्पल के मुताबिक गायब हुए युवक की पहचान की गई है। जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक युवक नंदलाल बीती 10 जुलाई को घर से अचानक गायब हो गया था। जिसकी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चल पाया था। गांव से 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियो के पास जानवर चरा रहे लोगों ने उक्त कंकाल को देखा और सूचना ग्रामीणों को दी गई। कंकाल मिलने की जानकारी प्राप्त हुई तो मृतक के पुत्र ने कपड़ों व बेल्ट से पहचान की गई। कंकाल के पास सिर्फ एक पेड़ में गमचे का फांसी का फंदा भी बना हुआ पाया गया जिससे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हड्डियों के अवशेषों को एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना को लेकर अलग-अलग तरह से जात पड़ताल शुरू कर दी गई है।