रायबरेली रिटायर्ड फौजी पर हमला करने के मामले में तीन नामजद सहित कई अज्ञात पर केस दर्ज

रायबरेली रिटायर्ड फौजी पर हमला करने के मामले में तीन नामजद सहित कई अज्ञात पर केस दर्ज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़, रायबरेली- बीते दिनों स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 पहाड़पुर गांव निवासी राजकिशोर बाजपेई पुत्र रामहर्ष बाजपेई पर हमला करने के मामले में शिवगढ़ पुलिस के द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शिवगढ़ पुलिस के द्वारा उक्त मामले में नामजद पवन सिंह, सुत्तन सिंह, गया भगत सिंह सहित कई अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। विदित हो कि पीड़ित के द्वारा 31 मई 2026 की दोपहर लगभग 3:00 बजे के आसपास उक्त लोगो के द्वारा उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। हमले के समय वह भवानीगढ़ से शिवगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी उक्त लोगों के द्वारा उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है वही आगे की कार्यवाही प्रचलित है।