रायबरेली-तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टला बड़ा हादसा

रायबरेली-तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टला बड़ा हादसा

-:विज्ञापन:-

 

गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली नहर की बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए नहर की तरफ लटकी, सभी सुरक्षित


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच मार्ग पर कस्बे के निकट शारदा नहर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली नहर की बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए नहर की ओर लटक गई। फिलहाल उक्त घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल बाइक सवार राजकुमार पुत्र श्री कृष्ण उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम जोधी खेड़ा मजरे अमावा अपनी बाइक पर सवार होकर शारदा नहर की पटरी पर बने मार्ग से होते हुए महाराजगंज की तरफ से अपने गांव अमावा की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह उक्त मार्ग से बांदा बहराइच मार्ग को पार करने लगा, तभी शिवगढ़ की ओर से बछरावां की तरफ आ रही गेहूं लदी एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक उस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और नहर की बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए नहर की ओर लटक गई। उक्त घटना में बाइक सवार सड़क मार्ग पर गिर गया, जिसे हल्की-फुल्की चोटे आई, वहीं उसे इलाज के लिए आसपास मौजूद लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो उनका कहना है कि अक्सर तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो जाती है, जहां एक की जान बचाने के चक्कर में दूसरे को जोखिम उठाना पड़ता है। ऐसा ही कुछ नजारा यहां भी देखने को मिला। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मार्ग पर लगे जाम को खुलवाकर आवागमन सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया है।