रायबरेली साइकिल चोरी का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां ,रायबरेली- कस्बे में एक साइकिल चोर के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो कस्बे के शिवगढ़ रोड के निकट स्थित चंद्रप्रकाश गुप्ता की दुकान के पास का है। जहां पर काफी देर से एक साइकिल चोर सक्रिय था और कुछ ही देर में वह दुकान के सामने खड़ी साइकिल को लेकर फरार हो गया। इसके पश्चात दुकानदार के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा साइकिल चोर की पहचान विजय दीक्षित के रूप में की गई है। वही पुलिस उक्त सीसीटीवी वीडियो को लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

rexpress 