रायबरेली में रेप पीड़िता का आरोप: मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस बना रही सुलह का दबाव

रायबरेली में रेप पीड़िता का आरोप: मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस बना रही सुलह का दबाव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली में रेप पीड़िता का आरोप: मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस बना रही सुलह का दबाव


रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही जेठ पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जेठ अंसार अली उसे जेवर दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने मौके से ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
पीड़िता का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले में समझौता कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के मुताबिक, उसे थाने बुलाकर भी जबरन सुलह करने के लिए दबाव बनाया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने के बजाय रुपये दिलाने की बात कर रही है। पीड़िता का कहना है कि वह न्याय के लिए लगातार अधिकारियों और पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन अभी तक उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
महिला ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।