रायबरेली-निकला ईद का चांद ,छाई खुशियां , तय हुआ नमाज का समय जाने कब और कहाँ कितने बजे होगी अदा नवाज,,,

रायबरेली-निकला ईद का चांद ,छाई खुशियां , तय हुआ नमाज का समय जाने कब और कहाँ कितने बजे होगी अदा नवाज,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार - रायबरेली -  ईद के चाँद की तस्दीक होने के साथ ही ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज़ का टाईम भी तय हो गया है। कस्बे की ईदगाह से लेकर अलग अलग मस्जिदों में तय समय पर ईमाम के पीछे ईद की नमाज़ अदा की जायेगी।
       रविवार को ईद का चाँद निकलने के बाद ऊंचाहार में ईद के चाँद की तस्दीक होने के साथ ही ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज़ का टाईम भी तय हो गया है। कस्बे की ईदगाह से लेकर अलग अलग मस्जिदों में तय समय पर ईमाम के पीछे ईद की नमाज़ अदा की जायेगी।
 रविवार को ईद का चाँद एक माह से चल रहे पवित्र माहे रमजान के महीने का समापन हो गया है। एक तरफ रोजदारों में माहे रमजान के जाने का ग़म है तो वहीं दूसरी ओर ईद की खुशी है। लोगों की भीड़ से बाज़ार गुलजार है। ईद के चाँद की तस्दीक होने के बाद तय समय पर नमाज़ के अदा होगी।

मास्टरगंज स्थित ईदगाह में सुबह ठीक आठ बजे इमाम मोहम्मद अहमद ईद की नमाज़ की इमामत करेंगे। 
खरौली रोड स्थित जामा मस्जिद बहारे मदीना में 08:30 बजे हाफिज सादाब, 
मदरसा हुस्सामिया हबीबिया मस्जिद में अहमद रजा। 
साराएं मोहल्ला स्थित मस्जिद में 08:30 बजे हाफिज अख्तर ताबानी। 

मास्टरगंज में दरगाह मीरा शाह रo अo मस्जिद में 07:30 बजे हाफिज व कारी हाफिज गुलाम जिलानी,
मजहरगंज अकबरी मस्जिद में 08:15 बजे हाफ़िज़ अली अहमद नमाज़ में इमामत करेंगे।
 इसके साथ ही 
कस्बे के दर्जी मोहल्ला स्थित  
मुस्तफा मस्जिद में सुबह ठीक आठ बजे मौलाना ज़मीर और भीतरी गाँव जामा मस्जिद में मौलाना इरफान 07: 45 बजे ईद की नमाज़ की इमामत करेंगे।