6 बकरियों की धारदार हत्या से की गई हत्या, ग्रामीणों में दहशत
रिपोर्ट:-ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महाराजगंज रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में 6 बकरियों की धारदार हथियार से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत प्राप्त हो गई है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। विदित हो कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि 1:30 बजे के आसपास परिजनों को बकरियों की साथ दुर्घटना हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई। महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम पुरे मूडू ने उस समय हड़कंप गया, जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी कि एक साथ 6 बकरियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और बकरी मालिक का हजारों का नुकसान भी बताया जा रहा। सवाल यह उठता है कि, लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दुश्मनी किसी इंसान से हो सकती है, परंतु जानवर से कैसी दुश्मनी। परंतु इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां यह घटना इंसानियत को शर्मसार देने वाली है। घटना के बाद बकरी मालिक आलमगीर ने बताया है कि अचानक रात्रि में अन्य बकरियों की चिल्लाने की आवाज सुनी तो जा कर देखा तो तीन बकरियां की मौत की थी तथा तीन घायल पड़ी हुई थी जिनकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। पीड़ित के द्वारा शिकायत पुलिस को की गई है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

rexpress 