रायबरेली: शहर कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल

रायबरेली: शहर कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


कोतवाल शिव शंकर सिंह, दो दरोगा और दो अन्य व्यक्तियों पर लगाए गंभीर आरोप

रायबरेली। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों और दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया है। पीड़ित रविकांत पांडेय ने मामले में न्याय की मांग करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। परिवाद में शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह, दरोगा जितेंद्र बहादुर सिंह, दरोगा प्रवीण मिश्रा समेत दो अन्य व्यक्तियों को पक्षकार बनाया गया है।
पीड़ित रविकांत पांडेय का आरोप है कि वह शिकायत दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली पहुंचे थे, जहां उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली में उनके मोबाइल का डेटा जबरन डिलीट कर दिया गया और जेब में रखे रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित ने इन आरोपों को लेकर न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है।
यह परिवाद जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित एसीजे (सीडी)-प्रथम/एसीजेएम न्यायालय में दाखिल किए जाने की जानकारी दी गई है। अधिवक्ता के मुताबिक, मामले में आरोपी पक्ष के बयान दर्ज करने के लिए 23 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई है।
फिलहाल, ये आरोप परिवाद में पीड़ित की ओर से लगाए गए हैं। मामले में न्यायालय की आगे की कार्यवाही और संबंधित पुलिसकर्मियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।