रायबरेली-अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

रायबरेली-अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अल्हौरा परिसर में स्थापित अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह स्मृति वाटिका में शहीद की छठवीं पुण्यतिथि पर भाव समर्पण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद की बटालियन के जवानों ने सैनिक सम्मान के साथ उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद वीर पत्नी श्रीमती चांदनी सिंह एवं वीर पुत्र कुशाग्र सिंह ने नम आंखों से शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सीआरपीएफ बटालियन प्रमुख ने वीर पत्नी, वीर माता एवं वीर पुत्र को पुष्पगुच्छ और उत्तरी भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता मदन सिंह द्वारा शहीद की प्रतिमा पर छत आच्छादन के कराए गए कार्य का लोकार्पण पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मदन सिंह ने कहा कि अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की शहादत को सदैव याद रखा जाएगा और उनकी स्मृति आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देती रहेगी।
सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक रामप्रताप सिंह निवासी भीरा गोविंदपुर ने शहीद वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए अपनी एक माह की पेंशन दान करने की घोषणा की। उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को अशोक कुमार सिंह आचार्य, मोनू दादा, वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी सिंह, राजेश यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया और अमर शहीद को नमन किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की शहादत को याद करते हुए वीर भूमि अल्हौरा की माटी को नमन किया।
पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं अभ्यागतों के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में स्कूली बच्चों ने देशप्रेम से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे सुनील सरगम सरेनी ने अपनी टीम के साथ वीर बैसवारा गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के आयोजन में कीर्ति मनोहर शुक्ला, लाल बहादुर यादव, लक्ष्मी प्रताप सिंह, संतोष कुमार, सुनील कुमार, दिविशा सिंह, सुगंधा श्रीवास्तव, अंजू यादव, आंचल सिंह, मिथिलेश कुमारी, सपना सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
प्रभारी प्रधानाध्यापक सियाराम सोनकर ने सभी अभ्यागतों के प्रति स्नेहिल आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक शिवराम प्रजापति ने की। संचालन योगेश सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक संवर्ग एवं विनोद सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में राम प्रताप सिंह फौजी, ग्राम प्रधान उमानाथ, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, राजेश यादव, राजेश सिंह, नवीन पांडेय, मनोज पांडेय, सर्वेश शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, जयकरन सिंह, दीपक कुमार, विजय कुमार, रश्मि श्रीवास्तव, सोमनाथ यादव, सुरभि तिवारी, हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, इंद्र बहादुर सिंह, मालती सिंह, शंकर लाल, प्रदीप सिंह, धर्मेश कुमार, सर्वेंद्र विक्रम, संतोष, सत्येंद्र, एआरपी वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, संदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, सरदार यादव, रामलखन यादव, धीरज सिंह, संतोष कुमार, एसएमसी अध्यक्ष आशु सिंह, मनीष सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह चौहान, गुरबख्श सिंह, लक्ष्मण सिंह, पुजारी सिंह, सत्रोहन मौर्य, संतराम पूर्व प्रधान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।