रायबरेली-स्थगन आदेश ठेंगे पर , राजस्व अधिकारियों ने करा दिया भूमि पर कब्जा,,

रायबरेली-स्थगन आदेश ठेंगे पर , राजस्व अधिकारियों ने करा दिया भूमि पर कब्जा,,

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-न्यायलय से स्थगन आदेश पारित होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन से मिलकर भूमि पर जबरन निर्माण को कराने का मामले सामने आया है। पीड़ित ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है।
       मामला कोतवाली क्षेत्र के धमधमा मजरे बहेरवा गांव का। इस गाँव के रहने वाले विश्वनाथ ने शनिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किया। आरोप लगाया कि गांव में ही उसकी भूमि गाटा संख्या 202 (क) रकबा 0.013 स्थित है। इस भूमि पर विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा करने की नियत थी। उनकी नियत भांपकर न्यायलय से बीते वर्ष 18 जनवरी को उसने सिविल न्यायलय स्थगन आदेश पारित करा लिया। किन्तु विपक्षी गणों कुछ दिन पहले न्यायलय द्वारा पारित आदेश की अवहेलना करते हुए हल्का लेखपाल से सांठ गांठ करके भूमि पर टीन शेड डालकर कब्जा कर लिया। आरोप है कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस से लिखित शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने से आहत युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक की कहना है यदि स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न की गई तो न्यायालय के समक्ष पेश होकर अवहेलना की कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा।