रायबरेली-महावीर जयंती: जैन धर्म का प्रमुख पर्व

रायबरेली-महावीर जयंती: जैन धर्म का प्रमुख पर्व

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अनुराग सोनी

चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को महाराजगंज के महावीर स्टडी इस्टेट कॉलेज में मनाया गया विशेष कार्यक्रम


महाराजगंज -रायबरेली:महावीर स्टडी इस्टेट सेकेंडरी कॉलेज महाराजगंज में भगवान महावीर जयंती का विशेष आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व इस वर्ष 10 अप्रैल, गुरुवार को चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन मनाया जाएगा।
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के कुंडलपुर में हुआ था। उनके पिता राजा सिद्धार्थ और माता त्रिशला थीं। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया। इसके बाद 12 वर्षों तक कठोर तपस्या की।
भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और क्षमा के सिद्धांतों की शिक्षा दी। इस दिन जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जुलूस निकाले जाते हैं। गरीबों और जरूरतमंदों को दान दिया जाता है। लोग व्रत रखते हैं और भगवान महावीर के उपदेशों का पाठ करते हैं। प्रभातफेरी, धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं।
कार्यक्रम में राजीव मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, अमरेंद्र प्रजापति, अनिमेष मिश्र, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, नीरु बाजपेई समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। साथ ही अनुपम सिंह, रुचि सिंह, आलोक, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, शालिनी सिंह, नेहा सिंह, ज्योति सिंह, सौम्या शुक्ला, राधा शुक्ला, अभिजीत अवस्थी, राम जी अयोध्या प्रसाद, सुनीता जगदीश तिवारी और गोमती भी मौजूद रहेंगे।