राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाला पैदल मार्च
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
रायबरेली- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन स्थित पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से देशभर में 8 अक्टूबर को जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। रायबरेली में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। तिलक भवन से शुरू हुआ पैदल मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।गौरतलब है कि रायबरेली में कांग्रेस पिछले कई दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में पदयात्रा, नुक्कड़ सभा और प्रदर्शन कर रही है।

rexpress 