रायबरेली-डलमऊ में दिन के उजाले में कथित खनन का कारोबार, वीडियो वायरल

रायबरेली-डलमऊ में दिन के उजाले में कथित खनन का कारोबार, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में दिन के उजाले में कथित रूप से मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मौके पर खनन और मिट्टी ढोने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के चौदहमील के पास का बताया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन के दौरान मिट्टी लदे वाहनों के आवागमन से सड़क पर धूल उड़ रही है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कथित खनन का विरोध भी जताया।
वायरल वीडियो में एक वाहन चालक से मिट्टी ढोने को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर कथित अवैध खनन पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और मौके पर खनन की वैधता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।