रायबरेली-स्वच्छता अभियान में दिखी जनभागीदारी, शहीद स्मारक पर हुआ श्रमदान

रायबरेली-स्वच्छता अभियान में दिखी जनभागीदारी, शहीद स्मारक पर हुआ श्रमदान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत गुरुवार, 1 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक परिसर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।
अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, प्रदेश अध्यक्ष युवा उद्योग व्यापार मंडल अतुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा आशुतोष कुमार पाण्डेय, सम्मानित सभासदगण, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह, अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
सभी ने शहीद स्मारक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने का संदेश दिया गया।
अभियान में मौजूद लोगों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयासों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।
“स्वच्छ रायबरेली-स्वस्थ रायबरेली” के संदेश के साथ आयोजित अभियान में “एकजुट प्रयास-प्रभावी बदलाव” का संकल्प भी दोहराया गया।