रायबरेली-सई नदी की सफाई को लेकर महासफाई अभियान, चौथे दिन शहीद स्मारक पर चला विशेष अभियान

रायबरेली-सई नदी की सफाई को लेकर महासफाई अभियान, चौथे दिन शहीद स्मारक पर चला विशेष अभियान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

सई नदी की स्वच्छता के लिए आगे आई ‘सुनिए कथा रघुनाथ की’ टीम

सफाई अभियान के चौथे दिन शहीद स्मारक के पास चला विशेष स्वच्छता अभियान

रायबरेली- सई नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के चौथे दिन शहीद स्मारक के निकट विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान सई नदी के तट एवं आसपास फैली गंदगी को साफ किया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की गई।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने कहा कि नदियां हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार हैं। केवल सरकार और प्रशासन के भरोसे नदियों की स्वच्छता संभव नहीं है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने सई नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए निरंतर जनभागीदारी के साथ अभियान चलाए जाने पर जोर दिया।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष रायबरेली विवेक मिश्रा ने कहा कि सई नदी हमारी आस्था, संस्कृति और जनजीवन से जुड़ी हुई है। इसकी स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनअभियान होना चाहिए। संगठन के कार्यकर्ता समाज के सहयोग से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।
अभियान में जनपद के विभिन्न वार्डों के सभासदों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहभागिता की। सभी ने एकजुट होकर नदी और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया तथा आमजन से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
चार दिनों से लगातार जुटे पल्लू मिश्रा
सई नदी की स्वच्छता के लिए लगातार चार दिनों से किए जा रहे पल्लू मिश्रा के प्रयासों की उपस्थित लोगों ने सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके निरंतर श्रम और जनजागरूकता अभियान से लोगों में नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और जनसहयोग के माध्यम से नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाया जा सकता है।
इस दौरान शेखर शुक्ला, दीपू सिंह, बबलू सिंह तकिया, विनय शंकर शुक्ला, गजेंद्र शुक्ला, अजय मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, बबली शुक्ला, विष्णु तिवारी, राकेश द्विवेदी, राजन दीक्षित, दिलीप सिंह, अभिषेक उपाध्याय, शशिकांत शुक्ला, निलेश सचान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।