साथियों संग आम तोड़ने गया युवक पेड़ से गिरा, मौत
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात आम तोड़ने गए एक युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ठकुराइन खेड़ा गांव निवासी सूरज पुत्र चन्द्रशेखर शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने साथियों अखिलेश व सुनील के साथ दूसरे की बाग में आम तोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि सूरज आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक डाल टूट गई, जिससे वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। साथियों ने परिजनों को सूचना दी। फिर आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

rexpress 