गौरी शंकरन प्राचीन शिव मंदिर में 2100 कन्याओं को भोज, 7000 श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

गौरी शंकरन प्राचीन शिव मंदिर में 2100 कन्याओं को भोज, 7000 श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - सागर तिवारी 

रायबरेली -ऊंचाहार, रायबरेली के हमीदपुर बड़ा गाँव स्थित गौरी शंकरन प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का विशेष आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने बुधवार को मंदिर में जलाभिषेक किया।
विधायक ने 2100 कन्याओं को पूरे विधि-विधान से भोज कराया। उन्होंने कन्याओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया। इसके अलावा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग सात हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रधान आशीष तिवारी, विंदेश्वरी तिवारी, प्रधान बृजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी,श्याम पूजन, अनिल पान्डेय,अमरेश तिवारी,अरुण, राजू सिंह,समेत क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।