रायबरेली-गल्लामंडी के पास हुआ हादसा चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे वह सड़क पर गंभीर हालत में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

rexpress 