रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी की मौत, परिजनों में कोहराम
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी काजल, सुबह मिली बेसुध
बछरावां रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के कन्नावा गांव में सोमवार रात घर के बाहर सो रही 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विदित हो कि कन्नावा गांव निवासी गणेश की पुत्री काजल उम्र 14 वर्ष रोजाना की तरह सोमवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठी तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। इस दौरान वह बेसुध अवस्था में मिली।आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

rexpress 