रायबरेली घर के सामने पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष से दो घायल

रायबरेली घर के सामने पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष से दो घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- घर के सामने पेशाब करने का मामूली विवाद लाठी डंडों में बदल गया, जहां वह सभी एक दूसरे पर मारपीट आमादा हो गए। जिसमें एक पक्ष से पति और पत्नी के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिनका इलाज अस्पताल में किया गया। विदित हो कि बृहस्पतिवार दोपहर 3:00 बजे की घटना बताई जा रही है। जब प्रथम पक्ष अजय कुमार पुत्र रामचंद्र द्वितीय पक्ष राहुल तिवारी के घर के सामने पेशाब कर रहा था। पेशाब कर रहे अजय कुमार को राहुल तिवारी ने मना करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद होने लगा। विवाद यह मार पीट में बदल गया, वह सभी लाठी डंडे से मारपीट करने लगे, जिसमें अजय कुमार की पत्नी को भी मारपीट में चोटें आई हैं और अजय कुमार के सिर पर गंभीर रूप से चोट आई है। घायल अवस्था में पति-पत्नी को इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं द्वितीय पक्ष राहुल तिवारी की पत्नी अनामिका के द्वारा थाने में शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी दी गई तथा प्रथम पक्ष का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों पक्षों के मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।