रायबरेली मिशन शक्ति टीम द्वारा 'बहू-बेटी सम्मेलन' व चौपाल का किया गया सफल आयोजन

रायबरेली  मिशन शक्ति टीम द्वारा 'बहू-बेटी सम्मेलन' व चौपाल का किया गया सफल आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली-उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के अंतर्गत थाना बछरावां की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पंचायत इचौली एवं ग्राम दोस्तपुर में 'बहू-बेटी सम्मेलन' व चौपाल का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (1090 वूमेन पावर लाइन, 181 - महिला हेल्पलाइन, 112 - आपातकालीन सेवा, 1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102/108 - एंबुलेंस सेवा, 1930 - साइबर हेल्पलाइन, 101 - अग्निशमन सेवा एवं 1098 - चाइल्ड हेल्पलाइन) के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा आश्वस्त किया गया कि 1090 पर शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं (जैसे—कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मातृशक्ति वंदन योजना) की जानकारी देते हुए सुरक्षा पम्पलेट वितरित किए गए और महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना गया। इस अवसर पर थाना बछरावां से निरीक्षक जन्मेजय सिंह, कांस्टेबल सुरजीत, कांस्टेबल शिवशंकर, कांस्टेबल सुखराम, कांस्टेबल पंकज पटेल, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी राठौर, महिला कांस्टेबल अर्चना देवी व रिक्रूट महिला कांस्टेबल निशा राजपूत सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू एवं भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं।