रायबरेली टीकाकरण के बाद छह माह की मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रायबरेली टीकाकरण के बाद छह माह की मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052357765

रायबरेली: हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुल्लूपुर गांव में टीकाकरण के बाद छह माह की मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के मुताबिक, 22 अगस्त को मासूम जानवी को टीका लगाया गया था। उनका आरोप है कि एक ही दिन में मासूम को लगातार तीन टीके लगाए गए। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति में परिजन उसे हरचंदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
परिजन मासूम को लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उपचार के दौरान जानवी ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण से संबंधित रिकॉर्ड में टीकों की तारीखें अलग-अलग दर्ज की गई हैं। मामले में मासूम की मां ने हरचंदपुर थाने में तहरीर देकर स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।