रायबरेली-सीडीओ ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी उपलब्ध कराये जाने का प्रतीकात्मक चेक किया प्रदान

रायबरेली-सीडीओ ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी उपलब्ध कराये जाने का प्रतीकात्मक चेक किया प्रदान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेलीः मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार, लखनऊ में दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड + पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद के रायबरेली रिफार्म क्लब लॉन के मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के लगभग 500 लाभार्थी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के उज्ज्वला कार्यक्रम को देखा व उनके सम्बोधन को सुना गया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, ब्लॉक प्रमुख जगतपुर दल बहादुर सिंह उपस्थित रहें। 
          मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना के 10 लाभार्थियों को दीपावली के त्यौहार पर सब्सिडी के रूप उत्तर सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में रू0 651 एवं केन्द्र सरकार द्वारा रू0 339 के रूप में कुल रू0 990.00 का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया।
           मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
          कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत जिलापूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 
          इस अवसर पर अरविन्द श्रीवास्तव एवं ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधिगण व लाभार्थीगण उपस्थित रहें।