रायबरेली-तेज रफ्तार का दिखा कहर, अनियंत्रित पिकअप व कार में हुई टक्कर चार घायल

रायबरेली-तेज रफ्तार का दिखा कहर, अनियंत्रित पिकअप व कार में हुई टक्कर चार घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरावां- रायबरेली-बृहस्पतिवार शाम शेखपुर समोधा गांव के पास बाईपास चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप एवं कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी, कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और पिकअप वाहन बाईपास के किनारे स्थित एक चाय की दुकान के सामने पलट गया। गनीमत यह रही कि, चाय की दुकान पर कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। जानकारी प्राप्त हुई है, कि पिकअप कानपुर से बछरावां की ओर जा रहा था।
और कार लखनऊ से लालगंज की ओर जा रही थी। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। जिनमें कार चालक संजय त्रिपाठी पुत्र एस एन त्रिपाठी निवासी निराला नगर जनपद लखनऊ एवं पिकअप चालक कुलदीप पुत्र अज्ञात निवासी मैनपुरी व अन्य दो लोगो का नाम और पता ज्ञात नहीं हो पाया है। घायल अवस्था में सभी का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है।  थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।