रायबरेली-दिन दहाड़े मनरेगा अधिकारी के कार्यालय से लैपटॉप हुआ चोरी,,,,,

रायबरेली-दिन दहाड़े मनरेगा अधिकारी के कार्यालय से लैपटॉप  हुआ चोरी,,,,,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली- ब्लॉक मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय से लैपटॉप चोरी हो गया। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित महिला ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
      आकांक्षा त्रिपाठी ब्लॉक में अतिरिक्त मनरेगा इकाई के पद पर तैनात हैं। मंगलवार की शाम वह कार्यालय में लैपटॉप रखकर खंड विकास अधिकारी के पास ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर रही थी। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके लैपटॉप को निशाना बनाते हुए चोरी कर लिया गया। वापस लौटने पर कार्यालय में लैपटॉप नाम पाकर महिला के होश उड़ गए। और ब्लॉक में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बावजूद भी लैपटॉप का कहीं अता पता नहीं चल सका। आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि लैपटॉप में मनरेगा से संबंधित व निजी डाटा संकलित थे। डाटा चोरी होने पर अपूर्णनीय क्षति हो सकती है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।