रायबरेली-धर्मेन्द्र त्रिवेदी लगातार पाँचवी बार निर्विरोध बने एम्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष

रायबरेली-धर्मेन्द्र त्रिवेदी लगातार पाँचवी बार निर्विरोध बने एम्स व्यापार मंडल के अध्यक्ष

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रितेश श्रीवास्तव

रायबरेली। शहर के दीप पैलेस होटल में हुई व्यापारियों की मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्विरोध पाँचवी बार धर्मेन्द्र त्रिवेदी को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एम्स इकाई के निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। व्यापारी हितों की लड़ाई में धर्मेन्द्र त्रिवेदी जी का सदैव रुझान रहा है उन्होने अपने वक्तव्य में कहा कि मेरा परिवार व्यापार मंडल का हर व्यापारी है। हर व्यापारी की सुख दुख में मै सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता हूँ और भविष्य में भी खड़ा रहूँगा। व्यापारी एकता ही हमारा मूल उ‌द्देश्य है व्यापारी ही देश की आर्थिक गति को मज़बूत बनता है।अध्यक्ष पद पर पुनः चुने जाने पर व्यापारियों में जोश व उत्साह की झलक देखने को मिला।अखिल उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में एम्स इकाई के भी पदाधिकारियों का पुर्नगठन हुआ जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष  धर्मन्द्र त्रिवेदी बनाये गए।महामंत्री वीरेन्द्र सिंह, प्रवक्ता श्री अभिषेक उपाध्याय संरक्षक देवेन्द्र तिवारी, विजय प्रकाश अवस्थी मीडिया प्रभारी आदर्श पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विनोद अवस्थी, संगठन प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय,संयोजक गोविन्द पाण्डेय, दुर्गेश त्रिपाठी,सचिव अमित बाजपेयी, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, गौरव त्रिवेदी, विशाल श्रीवास्तव,अमित द्विवेदी, धर्मेन्द्र पाल,रंजीत यादव व संगठन मंत्री आशीष पाण्डेय, निर्मल चौरसिया, अनुज, योगेश मिश्रा सहित सैकड़ो व्यापारियों ने पद की सदस्यता को ग्रहण किया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के एम्स इकाई अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी के साथ जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबडा, प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष के०के० साहू,महामंत्री संदीप शुक्ला, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री राजनारायन अग्रहरि सहित दर्जनों पदाधिकारियो की उपस्थिति में अखिल उद्योग व्यापार मंडल के एम्स इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी।