रायबरेली- बहराइच के युद्ध में मसूद गाजी को दी थी करारी शिकस्त-विंदेश्वरी तिवारी

रायबरेली- बहराइच के युद्ध में मसूद गाजी को दी थी करारी शिकस्त-विंदेश्वरी तिवारी

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में महाराजा सुहेलदेव की विजय गाथा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच के जिला संयोजक विंदेश्वरी तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
वक्ताओं ने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम को याद किया। उन्होंने बताया कि महमूद गजनवी ने भारत पर आक्रमण के लिए मसूद गाजी को भेजा था। महाराजा सुहेलदेव ने हिंदू राजाओं को एकजुट किया। उन्होंने बहराइच के युद्ध में मसूद गाजी को परास्त कर विदेशी आक्रमण को रोका।
कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने इस दिन को ऐतिहासिक और गौरव का क्षण बताया।