रायबरेली-बछरांवा वासियों ने तिरंगा यात्रा निकाल सेना के पराक्रम को किया नमन

रायबरेली-बछरांवा वासियों ने तिरंगा यात्रा निकाल सेना के पराक्रम को किया नमन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

बछरांवा रायबरेली - रायबरेली जनपद के बछरांवा कस्बे में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों ने सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने न केवल अपने बहादुरी का प्रदर्शन किया, बल्कि आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में महिलाओं से लेकर स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक के साथ ही विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से गूंज उठा।


यहां भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी , भाजपा नेता पूर्व विधायक रामलाल अकेला, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउआ, भाजपा नेता नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह राम जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, जिला महामंत्री मारुति मिश्रा,भाजपा नेता वीरेंद्र गौतम, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुनील सागर, सुरेंद्र सिंह, नितिन सिंह, अमित चौधरी,आरएसएस से सतीश सिंह, वरिष्ठ व्यापारी शौर्यमंडल शुक्ला, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, भाजपा यूवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम मिश्रा,ओमिक सोनी, हरिओम चतुर्वेदी, अखिलेश चौधरी, टोनी मिश्रा ,अभिनव अवस्थी, राजकुमार गुप्ता भल्लू, मनीष गुप्ता, बजरंग दल के अखिलेश मिश्रा, सभासद कुंवर वीरभान सिंह, ज्ञान सिंह, नदीम रायनी, प्रीति पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।