रायबरेली-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जल सेवा प्रारंभ की गई

रायबरेली-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जल सेवा प्रारंभ की गई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानन्द शुक्ला

रायबरेली: उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जल सेवा एक माह के लिए शुरू की गई, प्रथम चरण में दो निशुल्क पियाऊ घंटाघर ,रामकृपाल चौराहे पर समाजसेवी व्यापारी मोहम्मद इश्तियाक के सहयोग से लगाए गए, दूसरे चरण में सराफा बाजार सिविल लाइन पर निशुल्क पियाऊ स्थापित किए जाएंगे, प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला संरक्षक संदीप जैन ने कहा कि हमारा संगठन सेवा की किसी कार्य में पीछे नहीं रहता, व्यापारी हितों के साथ-साथ राष्ट्र सेवा, समाज सेवा, धार्मिक कार्यों में हमेशा बढ़-चला कर सहभागिता करता है, जल सेवा के मौके पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल मोहम्मद इश्तियाक, नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील, धर्मेंद्र वर्मा, विनोद हसानी, आशीष जैन, संतोष गुप्ता, राज किशोर उपस्थित रहे।